शोभायात्रा में भगवान की झांकियां नहीं होंगी, श्री प्रेम धाम ने पुलिस को लिखित में दिया

भगवा मार्च में संत समाज से प्राचीन संगला वाला शिवाला के महंत नारायण दास पुरी, प्राचीन ठाकुरद्वारा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास त्यागी, गुरुदेव आनंद अत्तरी, बाबा संजय गुप्ता, ठाकुरद्वारा नौहरिया के महंत गौरवदास बावा, शिवपुरी कुटिया से स्वामी अध्यातमानंद, महंत विमल पाठक, पंडित नीरज विशिष्ट, शिवनंदी मनु चावला, सुरेंद्र खन्ना, जगराओं पुल संकट मोचन मंदिर से पंडित बाबू राम भारद्वाज, पंडित शिवम् भारद्वाज, शनिदेव स्थान भामिया के स्वामी सुरेश दुआ हिंदू संगठनों से शिवसेना पंजाब के राजीव टंडन, संजीव घनौली, शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे के चन्द्र कान्त चड्ढा, गौतम सूद, नितिन घंड, आप नेता अजय नैयर टैंकी, सनातन धर्म मंदिर प्रबंधक कमेटी के नीरज वर्मा, राष्ट्रीय हिंदू मंच के पवन शर्मा, श्री रामलीला कमेटी के संदीप मरवाहा, शिवसेना से राहुल दुआ, शिवसेना भारतवंशी के योगेश बख्शी, शिवसेना लायन के अमित अरोड़ा,सनातन रक्षा मंच के केवल गुप्ता, पवन भारद्वाज, सनातन रक्षक मंच के अवनीश मित्तल, महादेव सेवा दल के साहिल खुराना, श्री हनुमंत सेवा परिवार के राजू बांसल, विशाल अग्रवाल, सनातन समाचार मंच के अश्वनी हिंदू, लुधियाना कावड़ संघ के हरीश शर्मा बॉबी, भाजपा नेता महेश दत्त शर्मा, भाजपा नेता एडवोकेट हर्ष शर्मा अरोड़ा मार्केट के अध्यक्ष संजीव चौधरी, युवा सेना के दीपक राणा दीपू, बिजली मार्केट अध्यक्ष जसपाल मक्कड़, चौड़ा बाजार शॉपकीपर्स एसोसिएशन के शामलाल चोपड़ा, सचिन गुप्ता, घासमंडी चौक एसोसिएशन के गौरव सूद, हनी जैन, कालीचरण एसोसिएशन के राजीव अरोड़ा, भानू प्रताप सिंह, पवन मान के अलावा अन्य भी उपस्थित थे। भास्कर न्यूज|लुधियाना 21 अप्रैल को श्री प्रेम धाम द्वारा श्री राम लीला मैदान, दरेसी से निकाली जाने वाली शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां व स्वरूप नहीं निकाले जाएंगे। श्री प्रेम धाम आश्रम द्वारा इस बारे में पुलिस को लिखित दिया गया है। वीरवार को इस यात्रा के खिलाफ शिव सेना व हिन्दू संगठनों द्वारा निकाले गए भगवा मार्च के दौरान पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है। पुलिस ने हिन्दू जागो कोर कमेटी के बैनर तले शामिल हुए हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों को इसकी लिखित कॉपी दिखाई और मामला खत्म करने के लिए कहा। हिन्दू संगठनों ने इसे सनातन की जीत बताते हुए प्रशासन का भी धन्यवाद किया। बता दें कि कुछ दिनों से इस यात्रा को लेकर श्री प्रेम धाम के प्रमुख सेवादार बंटी बाबा और शिव सेना वालों में तनाव का माहौल चल रहा था। दोनों ही पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे थे। वीरवार को इस शोभायात्रा के विरोध में हिन्दू संगठनों द्वारा थाना डिवीजन नंबर-3 चौक से घंटाघर चौक तक भगवा मार्च निकाला गया। इस दौरान हिन्दू संगठनों का गिरजाघर चौक में धरना देने का कार्यक्रम था।हिन्दू संगठनों के धरना देने के कार्यक्रम का पता चलते ही एसीपी दविंदर कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद संत समाज व हिन्दू संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बात की। उन्होंने बताया कि प्रेम धाम की तरफ से यह लिखित दिया गया है कि वह शोभायात्रा में हिन्दू देवी-देवताओं की झांकियां नहीं निकालेंगे। इस पर ही सारा विरोध शांत हुआ। 21 अप्रैल से पहले हिंदू पंचायत आयोजित होगी हिंदू संगठनों ने कहा कि वह लोग शोभायात्रा के विरोध में नहीं हैं। लेकिन गैर सनातनी शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां व स्वरूप निकाले जाना सनातन धर्म की बेअदबी है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल से पहले शहर में हिंदू पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें धर्म के इस तरह के मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद पंजाब के सभी शहरों में हिंदू पंचायत आयोजित की जाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *