आईपीएल मैच पर सट्टा दो आरोपी हुए गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | जांजगीर आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए साइबर सेल और पामगढ़ पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा। इन युवकों ने पामगढ़ में सट्टा चलाने के लिए बिलासपुर के एक युवक से आईडी ली थी और उसी आईडी से आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहे थे। पामगढ़ पुलिस ने पवन ओगरे(42) और रितिक उर्फ राजा घोष (24) के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों पामगढ़ के निवासी हैं और मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा चला रहे थे। पुलिस टीम ने छापा मारकर दोनों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बिलासपुर निवासी आकाश दरयानि से आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के लिए आईडी लिए थे और उसी आईडी से सट्टा चला रहे थे। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल और 3200 रुपए जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सट्टा खिलाने के आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *