भीलवाड़ा की सदर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक फार्म हाउस में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए छात्रनेता सहित पांच युवकों को गिरफ्तार कर इनके पास से दो कार, एक लैपटॉप, मोबाइल और कैश बरामद किया है । डिप्टी श्यामसुंदर बिश्नोई ने बताया कि सदर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई को मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना भीलवाड़ा के भदादा मोहल्ले में रहने वाले रिजुल राठी के दांथल स्थित फार्म हाउस में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दबिश दी जहां फार्म हाउस में पांच युवक आईपीएल मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए पाए गए। पुलिस ने इनके पास से एक फॉर्च्यूनर, एक किया कार, एक लैपटॉप, 6 मोबाइल, ताश के पत्ते और 78500 कैश जप्त किया है। पुलिस ने गैंबलिंग और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पांचों को गिरफ्तार किया और इनसे डिटेल पूछताछ की जा रही है। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी करते हुए राधेश्याम ( 40 )पिता देवीलाल चौधरी निवासी जूनावास भीलवाड़ा, रिजूल (30) पिता घीसु राठी निवासी भदादा मोहल्ला भीलवाड़ा, राधेश्याम ( 21 ) पिता रामचंद्र बेरवा निवासी दांथल भीलवाड़ा, राहुल ( 24 ) पिता जगदीश सुथारनिवासी सांगानेरी गेट भीलवाड़ा और कैलाश ( 35 )पिता गिरधारी चौधरी ( छात्रनेता ) निवासी जूनावास भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया है। ये थे टीम में शामिल आरोपियों को पकड़ने गई टीम में सदर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई, हेड कांस्टेबल जगदीश चंद्र, करणवीर,कांस्टेबल जय सिंह, रोहिताश, कमल, किशोर, हेमराज,अखाराम,अमरपाल, महादेव जितेंद्र और हनुमान राम शामिल रहे


