घंटाघर बाजार बरसों पुराने अतिक्रमण से मुक्त हुआ:नगर निगम का चला पीला पंजा, पुलिस प्रशासन ने दुकानों के आगे लाइनिंग की

पुराने कोटा में मौजूद संभाग का सबसे बड़ा घंटाघर बाजार आज अतिक्रमण से मुक्त हो चुका है। तंग गलियां अब खुली खुली नजर आने लगी है। पुलिस ओर प्रशासन के द्वारा लगातार शहर भर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने घंटाघर में दुकानों के आगे लाइनिंग भी करवा दी है। उस लाइन के आगे अब कोई भी नहीं कर सकेगा अतिक्रमण। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। सब्जी मंडी, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, विजय मार्केट सहित अन्य बाजारों में आवागमन की सुविधा को बेहतर बनाने के लिए पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर के द्वारा लगातार व्यापारियों के साथ मीटिंग की जा रही है। कैथूनीपोल थाना क्षेत्र, रामपुरा, मकबरा क्षेत्र में आने वाले मार्केट में पार्किंग के लिए लाइनिंग करवाई जा रही है। पुलिस उप अधीक्षक राजेश टेलर ने बताया की कोटा का ऐतिहासिक घंटाघर भी अब खुला खुला नजर आ रहा है। गत दिनाें नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने यहां से अतिक्रमण हटाए थे। अब यहां दुकानाें के आगे लाइनिंग करने की प्रक्रिया चल रही है। यहां पर लोगों ने ठेले, थड़ियां, दुकानाें के आगें तिरपाल, लाेहे के एंगल लगाकर पूरे बाजार में अतिक्रमण कर रखा था। उन्होंने बताया कि यह इलाका वैसे ही काफी सकरा केकन्जेस्टेड) है, ऐसे में दाेनाें तरफ से 5-5 फीट जगह पर ठेले फुटकरो ने अतिक्रमण किया हुआ था। दुपहिया वाहनो को निकलने में काफी दिक्कत आने लगती थी। इस इलाके में कार तो अंदर जा ही नहीं सकती थी। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने से घंटाघर के चारों ओर बाजार अब खुला नजर आने लगा है। पहले बीच सड़क पर अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल था, वहां अब खुली चौड़ी सड़क दिखने लगी है। वाहन भी सुगम तरीके से निकल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *