आईफा आयोजन से राजस्थान में बढ़ेगा ट्यूरिजम:80 प्रतिशत होटलों की हुई बुकिंग, 30 हजार पर्यटक आएंगे जयपुर

इंडिया में मुंबई के बाद राजस्थान के जयपुर में पहली बार बॉलीवुड का सबसे बड़ा इवेंट आईफा आयोजित किया जाएगा। आईफा आयोजन के चलते 7-9 मार्च को राजस्थान में पर्यटन की धूम रहेगी। जयपुर आईफा प्रोग्राम में बड़े-बड़े स्टार आएंगे। आईफा आयोजन के साथ ही होली पर्व के चलते बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटकों के राजस्थान आने की संभावना है। ट्यूरिजम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि होली के पर्व पर हर बार बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक जयपुर आते है। इस बार आईफा का आयोजन के चलते ट्यूरिट्स की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ जाएगी। जिसके चलते विभाग की ओर से सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। माना जा रहा है कि आईफा इंवेट और होली के चलते जयपुर शहर में करीब 30 हजार से अधिक देशी-विदेशी ट्यूरिट की मौजूदगी रहेगी। 8-9 मार्च को आईफा का आयोजन किया जाएगा। उसके कुछ दिन बाद ही होली पर्व होने के चलते ज्यादातर पर्यटक जयपुर में ही ठहरेंगे। होली से पहले आईफा इवेंट में बॉलीवुड के सितारों को देखने के लिए भी देशी-विदेशी पर्यटक मौजूद रहेंगे। जयपुर में पर्यटकों ने ठहरने के लिए अभी से ही व्यवस्था करना शुरू कर दिया है। जयपुर के 80 प्रतिशत से अधिक होटलों में बुकिंग हो चुकी है। होटल में ठहरने के साथ ही शहर में शॉपिंग भी की जाएगी। इन पर्यटकों की ओर से औसत प्रति व्यक्त्ति की ओर से एक लाख रुपए खर्च किए जाने का अनुमान है। इन आयोजनों से जयपुर ही नहीं पूरे राजस्थान को प्रॉफिट होगा। इससे रोजगार के अवसर में भी बढ़ोतरी होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *