मरीजों की लंबी कतार देख भड़के भाजयुमो जिलाध्यक्ष:CMHO से की बात, डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

नैनवां उप जिला अस्पताल में रविवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अखलेश जैन जब भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि सैकड़ों मरीज लाइन में खड़े परेशान हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जैन ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने पीएमओ कृष्ण कुमार से स्थिति का जायजा लिया। पीएमओ ने बताया कि पांच डॉक्टरों में से तीन छुट्टी पर हैं और एक डॉक्टर का मोबाइल भी बंद है। जिलाध्यक्ष ने सीएमएचओ ओपी सांभर से फोन पर बात की और मरीजों की सुविधा के लिए व्यवस्था करने की अपील की। इस मौके पर पार्षद कपिल पोरवाल, हंसराज यादव, निर्मल पाटनी, वीरेंद्र मित्तल, लवी मारवाड़ा, करण सिंह, नरेश जाट, अशोक नागर, सद्दाम हुसैन, कमल प्रजापत, प्रिंस, अंकित नागर, टिंकू चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *