बिलासपुर| द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की बिलासपुर शाखा द्वारा इशु रिलेटेड फेक इनवाइसिंग अंडर जीएसटी विषय पर सेमिनार किया गया। इसमें मुख्य वक्ता सीए जयेन्द्र तिवारी ने जीएसटी के अंतर्गत फर्जी इनवॉइसिंग से जुड़े कानूनी मुद्दे, नवीनतम संशोधन, विभागीय प्रक्रियाएं, कार्रवाई में अपनाई जाने वाली सावधानियां, जोखिम प्रबंधन और रोकथाम के व्यावहारिक उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। बिलासपुर शाखा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेमिनार सदस्यों को बदलते कर ढांचे और अनुपालन की चुनौतियों से निपटने में सहायक सिद्ध होगा। सेमिनार के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र हुआ, जिसमें प्रतिभागियों के विभिन्न प्रश्नों का समाधान विशेषज्ञों ने किया । कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष सीए मनीष सखूजा, सचिव सीए उदय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।


