मुंगेली | मुंगेली कृषि विभाग द्वारा जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के तहत जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया रील्स प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर तक चलेगी। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को जल संरक्षण विषय पर 30 से 60 सेकेंड का आकर्षक रील्स बनाना होगा और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ 4 रील्स के लिए 50-50 हजार और 50 अन्य प्रतिभाओं को 1-1 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी अपनी रील को विभाग द्वारा निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल पर पोस्ट कर सकते हैं और पोर्टल लिंक https://wdcpmksy.dol r.gov.in/registerMah otsav पर पंजीयन करा सकते हैं। नियम और अधिक जानकारी के लिए कार्यालय उप संचालक कृषि से संपर्क किया जा सकता है।


