आउटसोर्स कर्मचारियों की आवाज राजभवन तक पहुंची, मांगपत्र सौंपा

भास्कर न्यूज | अमृतसर आउटसोर्स एंप्लॉइज फेडरेशन पंजाब का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल के एडीसी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नोडल कंप्लेंट सेंटर, सुविधा केंद्र, मीटर लैब और कैशियर स्टोर जैसे विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण, अन्याय और लंबे समय से लंबित जायज मांगों को दस्तावेजों के साथ मजबूती से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले 16 वर्षों से महज 12 हजार रुपये के मामूली वेतन पर पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ जरूरी जन-सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद वे असुरक्षित रोजगार और अनिश्चित भविष्य का सामना कर रहे हैं। अब उन्हें उनके वाजिब अधिकार और न्याय मिलने चाहिए। राज्यपाल के एडीसी ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस मामले पर जल्द ही बिजली विभाग के सचिव और संबंधित अधिकारियों के साथ तथ्यात्मक चर्चा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *