आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन:शाजापुर कलेक्टर से की शिकायत, पेमेंट और संविलियन की मांग

शाजापुर में शिक्षा विभाग के आउटसोर्स कंप्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों ने मंगलवार दोपहर कलेक्टर के नाम शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले को एक ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पिछले तीन से चार महीने से वेतन भुगतान न होने की समस्या के बारे में कलेक्टर से बताया। कलेक्टर से कहा-वेतन न मिलने से हो रही आर्थिक परेशानी कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर माह का मासिक वेतन अब तक नहीं मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई, पेट्रोल-डीजल और दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनके लिए मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार आउटसोर्स कर्मचारियों को हर महीने की 5 से 7 तारीख तक वेतन मिल जाना चाहिए, लेकिन शाजापुर जिले में इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा बजट जारी किए जाने के बावजूद, जिला स्तर पर उपस्थिति संकलन और वेतन बिल भेजने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। साथ ही, जिला कार्यालय में इस कार्य के लिए कोई अधिकृत कर्मचारी भी नियुक्त नहीं है। पेमेंट के अलावा कर्मचारियों ने की संविलियन की मांग वेतन भुगतान के अलावा, कर्मचारियों ने कुशल श्रमिक से उच्च कुशल श्रमिक में संविलियन की मांग भी रखी। उन्होंने बताया कि उज्जैन जिले में इस संबंध में पहले ही अनुशंसा की जा चुकी है। कर्मचारियों ने प्रशासन से शीघ्र वेतन भुगतान और संविलियन की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *