प्रतापगढ़ में यादे माता की शोभायात्रा निकली:सकल प्रजापत समाज ने जयंती पर निकाली, जगह-जगह हुआ स्वागत

प्रतापगढ़ शहर में सकल प्रजापत समाज द्वारा यादे माता की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा यादे माता मंदिर से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। शहर भर में जगह-जगह प्रजापत समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरी। गांधी चौराहे पर पहुंचने पर विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर समाज के लोगों का अभिनंदन किया। शोभायात्रा का समापन यादे माता मंदिर पर हुआ। भजन संध्या का कार्यक्रम
प्रजापत समाज के ईश्वरलाल प्रजापत और नितेश प्रजापत ने बताया-हर साल यादे माता की जयंती पर यह शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी जयंती के अवसर पर यह आयोजन किया गया। मंदिर में माता जी की महाआरती के बाद देर शाम भव्य भजन संध्या और प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दराज के अंचलों, आसपास के जिलों और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में प्रजापत समाज के लोग प्रतापगढ़ मुख्यालय पहुंचे। समाज के सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *