रांची | झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने आकांक्षा परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा आकांक्षा केंद्रों में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है, जहां इंजीनियरिंग, मेडिकल और क्लैट प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। आवेदन 30 दिसंबर से 16 जनवरी तक जमा होंगे।


