पहले मुकाबले की हार को भुलाकर रांची रॉयल्स ने वीमेंस हॉकी इंडिया लीग में जबरदस्त वापसी की। मोरहाबादी के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में रांची रॉयल्स ने बंगाल टाइगर्स को 5-0 से रौंद दिया। रांची की हन्ना कॉटर ने 10वें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। ब्यूटी डुंगडुंग ने पेनाल्टी कॉर्नर से स्कोर दोगुना किया। लुसीना वॉन डेर हेयडे और संगीता कुमारी ने तीसरे क्वार्टर में गोल दागे। अंतिम क्वार्टर में लुसीना ने एक और गोल कर जीत पक्की की। टर्निंग प्वाइंट…शुरुआती 10 मिनट में टूटा बंगाल मैच के पहले 10 मिनट ही निर्णायक साबित हुए। हन्ना का पहला गोल सिर्फ स्कोर नहीं था, बल्कि बंगाल की रणनीति पर सीधा वार था। ब्यूटी का ड्रैग फ्लिक बंगाल की रक्षापंक्ति को तोड़ गया। इसके बाद बंगाल की गलतियां लगातार बढ़ती गईं और मुकाबला एकतरफा हो गया। आज के मैच: दिल्ली एसजी पाइपर्स V/S सूरमा हॉकी क्लब – शाम 7:30 बजे


