भास्कर न्यूज | जांजगीर स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के अंतर्गत राज्य के 78 नगरीय निकायों में 141 उन्नत (आकांक्षीय) शौचालयों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इसी क्रम में सक्ती में काम पूरा हो गया है। जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र में हाईस्कूल मैदान के पास आकांक्षीय शौचालय का निर्माण किया जा रहा है, जो वर्तमान में रूफ स्तर तक पहुंच चुका है। इन शौचालयों में स्नान कक्ष, टच-फ्री फ्लशिंग सिस्टम, स्तनपान कक्ष तथा सेनिटरी नैपकिन वेडिंग मशीन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। शासन के निर्देशानुसार रूफ स्तर तक पूर्ण शौचालयों का निर्माण 31 जनवरी तक, लेंटर लेवल तक के शौचालयों का निर्माण 28 फरवरी तक और जिन शौचालयों 16.92 लाख रुपए की लागत से हो रहा तैयार 10 सीटर शौचालय के लिए 28.20 लाख और 6 सीटर के लिए 16.92 लाख रुपए मंजूर हैं। किसी निकाय में 2 तो किसी में 4 शौचालयों की मंजूरी दी गई है। शासन ने निकायों के आयुक्तों और सीएमओ को पत्र जारी कर तय समय में कार्य पूर्ण करने कहा है।


