नरियरा में किसान के खलिहान से 10 बोरी धान चोरी

नरियरा| नगर पंचायत नरियरा के थाना मुलमुला क्षेत्र में 17 जनवरी की रात चोरों ने किसान के खलिहान से धान चोरी कर लिया। वार्ड क्रमांक 05 रामगुडी लूदिया पारा निवासी किसान रामलाल अघरिया के खलिहान से चोर करीब 10 बोरा धान चोरी कर ले गए। घटना रात लगभग 12 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार किसान ने धान कटाई के बाद उसे खलिहान में सुरक्षित रखा था और देर शाम तक निगरानी भी कर रहा था। रात करीब 11 बजे घर लौटने के बाद चोरों ने मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। सुबह जब किसान खलिहान पहुंचा तो बोरे गायब मिले और सामान बिखरा पड़ा था। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में आक्रोश और दहशत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुलमुला में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है तथा जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *