आकांक्षी जिला योजना में लक्ष्य प्राप्ति के लिए समन्वय बनाएं विभाग : डीसी

भास्कर न्यूज | सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिले एवं आकांक्षी प्रखंड के विभिन्न मानकों में उत्तरोत्तर सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए लगातार प्रयास करने हेतु अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आकांक्षी जिला के मानकों में सुधार को लेकर सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।एडीएफ ने बताया कि सभी मानकों पर विशेष कार्य करते हुए नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी इंडिकेटर में 90 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया गया है।उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समुचित कार्य प्रारूप तैयार किया जाए ताकि योजनाओं का उचित क्रियान्वयन हो सके। उन्होंने कोल्ड स्टोरेज रूम एवं लिफ्ट इरीगेशन सहित अन्य योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए निविदा प्रतिवेदन तैयार कर निविदा प्रकाशन करने से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, आत्मा शासकीय निकाय पदाधिकारी, एडीएफ सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *