आकोदड़ा का जलस्तर 34.6 से घटकर 32.4 फीट रह गया:फतहसागर का जलस्तर 4 इंच बढ़कर 9.2 फीट, पिछोला से आवक जारी

स्वरूपसागर लिंक नहर के रास्ते फतहसागर झील में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। फतहसागर का जलस्तर शनिवार को बीते 24 घंटे में 4 इंच बढ़कर 9.2 फीट हो गया है। इधर पिछोला का जलस्तर एक इंच घटकर 10.5 फीट रह गया है। अभी लिंक नहर का गेट 3 फीट तक खुला है। करीब एक सप्ताह से निकास के चलते 60 फीट भराव क्षमता वाले आकोदड़ा बांध का जलस्तर 34.6 से घटकर 32.4 फीट रह गया है। बांध का गेट 8 इंच खोल रखा है। इससे पिछोला में 250 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। जलसंसाधन विभाग आकोदड़ा बांध से 130 एमसीएफटी पानी लाकर पिछोला और फतहसागर झील का जलस्तर 11-11 फीट करेगा। बता दें, शहर में पेयजल सप्लाई के लिए फतहसागर झील से रोज 17 एमएलडी और पिछोला से 31 एमएलडी पानी लिया जाता है। पिछोला से ओल्ड सिटी के सवा लाख और फतहसागर से भुवाणा, फतहपुरा सहित अन्य एरिया के 50 हजार लोगों की प्यास बुझती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *