पार्कों का गला घोंटा:4 दरवाजा में 4 पार्क; 1 गायब, बाकी के चारों ओर अतिक्रमण

शहर का चार दरवाजा भले ही विश्वभर में अपनी पहचान रखता है, लेकिन इन दिनों बदहाली का शिकार है। यहां के चारों पार्क अतिक्रमण के शिकार हैं। मौके पर पहुंची भास्कर टीम को दो पार्क नजर ही नहीं आए तो ड्रोन उड़ाया। इसमें चाैंकाने वाली तस्वीर सामने आई। एक पार्क तो पूरी तरह अतिक्रमियों के कब्जे में दिखा। कबाड़ियों ने स्थायी कब्जे के लिए छोटी सी मस्जिद ही बना दी, जबकि शिव मंदिर पहले से है। दूसरे पार्क को अतिक्रमियों ने चारों ओर से ढंक दिया है। रास्ता तक नहीं छोड़ा। 25 साल पहले पहले ऑपरेशन पिंक और 13 साल पहले ऑपरेशन परकोटा में इनसे अतिक्रमण हटाए गए थे, लेकिन फिर आ जमे। अचरज की बात तो ये है कि यहां से हेरिटेज निगम महज 800 मीटर दूर है, फिर भी मॉनिटरिंग नहीं है। कंटेंट | भरत सिसोदिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *