आगजनी की घटना से किसान को नुकसान

गुमला|जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीकरी पंचायत के अवराटोली गांव में बीती रात अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा किसान राजू बेक के पुआल के गांज में आग लगा दी गई। इस घटना में पूरा पुआल जलकर राख हो गया। साथ ही पांच बोरा धान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।आगजनी की इस घटना से किसान राजू बेक के दैनिक जीवन पर गहरा असर पड़ा है। साल भर की मेहनत से की गई खेती का नुकसान होने से परिवार के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *