आगरपानी में आज लगेगा फ्री मोबाइल हेल्थ कैंप

कवर्धा| भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा 29 मार्च को निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप ग्राम आगरपानी के पंचायत भवन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इसमें क्षेत्रवासियों को मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाएगी। मोबाइल हेल्थ लैब में 20 से अधिक सामान्य और जटिल जांचें की जाएंगी। इनमें अलकेलाइन फॉस्फेटस, एसजीओटी, एसजीपीटी, बिलीरुबिन टोटल और डाईरेक्ट, ग्लूकोज, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स, एचडीएल-सी डाईरेक्ट, कैलिब्रेटर के साथ, क्रिएटिनिन, यूरिया यूवी, यूरिक एसिड, एल्बुमिन, सीबीसी मलेरिया और डेंगू की जांच शामिल है। जांच के जरिए बीमारियों से बच सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *