परपोड़ी| नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 में देऊरगांव संकुल केन्द्र से दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला, सोनपुरी के छात्र डोगेन्द्र सिन्हा और शासकीय प्राथमिक शाला, कुटरु की छात्रा वैशाली नेताम को नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिला है। दोनों की सफलता पर संकुल प्राचार्य बीएस नेताम, भरदालोधी शाला के प्रधान पाठक मुकेश वर्मा, शिक्षिका दिव्या वर्मा और मनीषा नागवंशी सहित स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।


