नवोदय प्रवेश परीक्षा में अस्मि कुलमित्र का चयन

कवर्धा| जवाहर नवोदय विद्यालय कवर्धा की छठवीं कक्षा में अस्मि कुलमित्र का चयन हुआ है। प्रवेश के लिए जनवरी में चयन परीक्षा हुई थी। इसमें 13 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 80 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अस्मि, कल्पना कुलमित्र और पीजी कॉलेज में सहायक प्राध्यापक नरेंद्र कुमार कुलमित्र की बेटी है। उसने परीक्षा की तैयारी शिक्षक गुना राम चंदेल के मार्गदर्शन में की थी। अस्मि की इस उपलब्धि पर परिवार व स्कूल के शिक्षकों सहित स्टाफ ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *