आगरा में कमरे में दंपती का शव मिला:पत्नी की डेड बॉडी बिस्तर पर थी, पति फंदे पर लटका मिला

आगरा के बाह में दंपती के शव मिले हैं। पत्नी का शव बिस्तर पर और पति का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल में जुटी है। माना जा रहा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने सुसाइड किया है। घर में एक साथ दो लाशें देख परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बाह के बिजौली गांव में धीरज (24) का शव फंदे पर लटका मिला, जबकि पत्नी किरन (20) का शव बिस्तर पर पड़ा था। पत्नी के सिर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया- धीरज की शादी 8 महीने पहले ही फतेहाबाद के चमन पुरा गांव की किरन के साथ हुई थी। धीरज बेलदारी का काम करता था। धीरज और उसकी पत्नी किरन छत पर बने कमरे में रहते थे, जबकि बड़े बेटे राजेश की पत्नी अपनी सास गुड्डी देवी के साथ नीचे कमरे में रहती हैं। सास बोली- अक्सर दोनों में झगड़ा होता था
सास गुड्डी देवी ने बताया-दोनों रविवार रात को खाने के बाद सोने चले गए थे। उन्होंने बताया- दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। किरन मरने की धमकी देती रहती थी। मायके वालों को भी यह बात बताई थी। सोमवार सुबह तड़के जब शौच गई, तब भी दोनों को बतियाते सुना था। सुबह मिस्त्री बुलाने आया तो घटना का चला पता
सुबह 9 बजे के करीब काम के लिए बुलाने मिस्त्री आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोस के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो अंदर का मंजर देख चीख निकल गई। एसओ बाह सुरेश चंद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घरवालों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *