गाजीपुर में किन्नर की हत्या, जमकर उपद्रव:बस तोड़ी, बाजार बंद करवाया, भीड़ को ईंट लेकर दौड़ाया; स्कॉर्पियो से शॉपिंग करने गई थी

गाजीपुर में किन्नर की गोली मारकर हत्या के बाद बवाल हो गया। दूसरे दिन सोमवार को किन्नर नग्न होकर प्रदर्शन करने लगे। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नंदगंज बाजार को बंद करवा दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह किन्नरों को शांत करवाया, थाने पर बातचीत के लिए बुलाया। रविवार को नंदगंज थाना क्षेत्र के चोचकपुर मोड़ के पास बदमाश ने दुकान में खरीदारी कर रही किन्नर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पहले देखिए बवाल की तस्वीरें बस का शीशा भी तोड़ा
वारदात के बाद रविवार देर शाम भी किन्नरों ने बाजार में प्रदर्शन किया था। आज सुबह ​​​​​​चोचकपुर तिराहा के पास किन्नर आक्रोशित दिखे और सड़क पर उतर आए। बाजार की सभी दुकानें बंद कराने लगे। सड़क से गुजर रही एक बस का शीशा भी तोड़ दिया। इस दौरान किन्नरों ने लोगों को ईंट लेकर दौड़ा लिया। 500 किन्नरों ने जाम किया हाईवे
सुबह करीब 10 बजे चार गाड़ियों से आजमगढ़ के किन्नर गाजीपुर पहुंच गए। 500 की संख्या में प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने वाराणसी-गाजीपुर हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे तक हाईवे जाम रहा। पुलिस के बड़े अधिकारी स्थिति को संभालने मौके पर पहुंचे। किन्नरों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद किन्नर थाने पहुंचकर बातचीत के लिए राजी हुए। हत्या मामले में पुलिस ने नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने बताया- थाने में किन्नरों से पुलिस की बातचीत चल रही है। बहुत जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब जानिए क्या था मामला..
बरहपुर गांव निवासी हर्ष उपाध्याय उर्फ गंगा किन्नर (25) रविवार शाम अपनी स्कार्पियो से मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना निवासी चालक आशीष के साथ कपड़े खरीदने चोचकपुर मोड़ पहुंचे। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने के बाद ड्राइवर और किन्नर सेकेंड फ्लोर पर बनी कृष्णा मेंस वियर में गए। दुकानदार कपड़ा दिखा ही रहा था कि लोहे की सीढ़ी से चढ़कर दो बदमाश पहुंचे। दुकानदार से जींस दिखाने की बात कही। दुकान वाला जैसे ही जींस दिखाने के लिए पीछे मुड़ा, तभी एक बदमाश ने हर्ष की कनपटी में तमंचा सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह दुकान में गिर गया। यह देख किन्नर के चालक आशीष ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो वह तमंचा लहराते हुए भाग गया। बदमाश लोहे की सीढ़ी से उतरकर नीचे मौजूद अपने दो अन्य साथियों के साथ हवाई फायरिंग करते हुए पैदल ही भाग निकले। 8 जनवरी को भी हुआ था हमला, किन्नर बिट्टू से दुश्मनी हर्ष से एक अन्य किन्नर बिट्टू दुश्मनी रखता था। 8 जनवरी, 2024 की शाम को गंगा किन्नर को 2 बदमाशों ने बरहपुर में तब गोली मार दी थी, जब वो सामान लेने एक दुकान में गया था। गोली किन्नर के कंधे में लगी थी, जिसमें वो बुरी तरह से घायल हो गया था। लेकिन उसकी इलाज के बाद जान बच गई थी। इस मामले में गंगा ने बिट्टू किन्नर पर हमला करवाकर हत्या कराने का आरोप भी लगाया था। दोनों के बीच एरिया के बंटवारे को लेकर विवाद था।
————————————– ये भी पढ़ें… संभल में बोलेरो से युवक को 1 KM घसीटा, मौत:बाइक से चिंगारी निकलती रही, फिर भी नहीं रोका; भाजपा का स्टिकर लगा था संभल में बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक समेत युवक बोलेरो में फंस गया। एक किमी घिसटने के बाद युवक सड़क पर गिर गया। बोलेरो ने बाइक को 2 किमी तक घसीटा। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *