लोग साल के पहले दिन शुरुआत अपने आराध्य के दर्शन कर करेंगे। भारी भीड़ भाड़ के दौरान भक्तों को दिक्कत न हो। इसके लिए खाटू श्याम मंदिर में बाउंसरों की तैनाती की गई है। वहीं, मनकामेश्वर मंदिर में पुलिस बल की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग लगाई गई। 1 जनवरी की सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। मंदिरों पर पुलिस का पुख्ता इंतजाम किया गया है। मंदिर प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर भक्तों की सुविधा के लिए इंतजाम किए हैं। खाटू श्याम मंदिर प्रबंधन ने किए विशेष इंतजाम मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए खाटू श्याम मंदिर प्रबंधन ने अलग से इंतजाम किए हैं। थाना पुलिस के अलावा मंदिर में 8 बाउंसर की तैनाती की गई है। ज्यादा भीड़भाड़ होने पर मंदिरों में कोई अव्यवस्था नहीं फैले इसका ध्यान रखेंगे। मंगला आरती के साथ खुल जाएंगे मंदिर के पट
खाटू श्याम मंदिर के पाठ सुबह 6:00 बजे मंगला आरती के बाद खुल गए। लोग मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं। दिन भर मंदिर खुला रहेगा। पट बंद नहीं होंगे। कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल ने बताया कि मंदिर दिनभर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुला रहेगा। भक्त आराम से अपने आराध्य के दर्शन कर पाएंगे। उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। प्रसाद की दुकानों ने दिया प्रसाद और गुलाब का बड़ा ऑर्डर
खाटू श्याम मंदिर में आने वाले भक्त आराध्य को प्रसाद के साथ लाल गुलाब का फूल भी भेंट करते हैं। मंदिर के बाहर दुकान करने वाले दुकानदारों ने प्रसाद और गुलाब के लिए बड़ी मात्रा में आर्डर दिया है। मंदिर के बाहर बिकने वाले एक गुलाब स्टिक की कीमत ₹20 रखी गई है। मनकामेश्वर मंदिर में सुबह से ही उमड़े भक्त
आगरा के मनकामेश्वर मंदिर में भी साल के पहले दिन लोग दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिए मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस की तैनाती है। बैरिकेडिंग की गई है। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से लाइन बनाई गई है । मंदिर महंत योगेश पुरी ने बताया- किसी भी श्रद्धालु को अपने आराध्य के दर्शन करने में किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।


