मुरादाबाद में नए साल का सेलिब्रेशन आधी रात के बाद तक चलता रहा। लोग होटल और सोसाइटीज के कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रमों में देर रात तक थिरकते रहे। शहर में कुछ होटलों में रशियन डांसरों ने ठुमके लगाए तो कुछ जगहों पर सिंगर ने शमां बांधा। होटलों ने नए साल के जश्न के लिए भारी-भरकम एंट्री फीस भी वसूली।
मुरादाबाद में सबसे महंगी एंट्री पांच सितारा होटल हॉलीडे रीजेंसी में रही। यहां एक पर्सन की एंट्री फीस 11000 रुपए थी। शहर के होटलों में रात 9 बजे शुरू हुए नए साल के प्रोग्राम आधी रात एक बजे के बाद तक चलते रहे। होटलों ने अपने-अपने अंदाज में नए साल के जश्न की तैयारी की थी।
देखिए तस्वीरें


