लखनऊ में 11Kmph रफ्तार की बर्फीली हवाएं:’कोल्ड डे’ के हालात बने हुए; मौसम विभाग ने जारी किया ठंड बढ़ने का अलर्ट

लखनऊ में नए साल की पहली सुबह गलन भरी रही। बादल छाए हैं और 11 किमी की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही हैं। दिन में धूप नहीं निकलेगी। बादलों के साथ सर्दी का असर बना रहेगा। रात में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और सुबह 7 बजे का टेंपरेचर 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ठंड की वजह से लोग आग और हीटर के सहारे ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। सड़क पर निकलने वाले लोग कान और मुंह ढंककर निकल रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की संभावना है। 2 जनवरी से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 2 जनवरी से लखनऊ समेत उत्तर भारत के मौसम में बदलाव होगा। इस दौरान दिन में धूप निकलेगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी बढ़त देखने को मिलेगी। इसके चलते लोगों को राहत महसूस होगी। मौसम विभाग की मानें तो आज कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। तापमान में 4 डिग्री से भी नीचे पहुंच सकता है। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तरी-पश्चिमी हवाओं के चिल फैक्टर की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान अब 10°C से नीचे जा रहा है। आज के बाद से तापमान में बदलाव होगा। इस दौरान लिफ्टेड परत हटने से फिर से धूप निकलेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर
लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 7 डिग्री अधिक की गिरावट हुई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा है। दोनों के बीच में सिर्फ 1.9 डिग्री का मामुली अंतर रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा है। इस दौरान अधिकतम हवा में नमी का स्तर 84 फीसदी और न्यूनतम 73 फीसदी रहा है। मंगलवार को दिन भर धूप नहीं निकली। बफीर्ली हवाओं के असर से गलन बढ़ती गई। ………………………………………………………… यह भी पढ़ें
यूपी के 47 शहरों में शीतलहर, 5° तक गिरा पारा:40 जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी 100 मीटर; बुलंदशहर सबसे ठंडा यूपी में नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हो रही है। मंगलवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला। 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बुधवार सुबह से गलन बढ़ गई है। 47 जिलों में शीतलहर तो 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। मंगलवार को बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा है। यहां का पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *