आगरा में 4 बदमाशों से भिड़ गया व्यापारी, video:आधी रात को गोदाम में बदमाश ने बोला था धावा, जान की परवाह किए बिना एक

आगरा के थाना रकाबगंज में नकाबपोश चार बदमाशों ने व्यापारी को घेर लिया। उससे लूट का प्रयास किया। व्यापारी बदमाशों से भिड़ गया। उनसे जमकर लोहा लिया। इसी बीच व्यापारी का भतीजा आ गया। बदमाश भागने लगे तो दोनों ने मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया। पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।
मामला 25 दिसंबर की रात साढे़ 12 बजे का है। छीपीटोला निवासी विमल जैन की औलिया रोड तिराहे पर दुकान है। सामने नर्मदा मार्केट में इनका गोदाम है। बुधवार रात को विमल जैन दुकान बंद करने के बाद अपने गोदाम में गए थे। उनका भतीजा आकाश जैन घर पर चला गया। जैसे ही विमल जैन गोदाम में पहुंचे, उनके पीछे चार नकाबपोश बदमाश भी आ गए। वो गोदाम में घुस गए। उन्होंने विमल जैन को पकड़कर मोबाइल छीन लिया। उनकी जेब में रखे रुपए निकाल लिए और गले की चेन तोड़ ली। उनके कान में सोने का कुंडल था, उसे भी निकालने का प्रयास किया। विमल जैन बदमाशों से भिड़ गए। बदमाशों ने उनकी गुत्थम गुत्था हो गई।
इसी बीच विमल का भतीजा आकाश स्कूटी लेकर गोदाम आ गया। स्कूटी की आवाज सुनते ही बदमाश भागने लगे। गोदाम की गैलरी में स्कूटी खड़ी होने के चलते बदमाश को भागने का रास्ता नहीं मिला। आवाज सुनकर आकाश बदमाशों के सामने खड़ा हो गया। उसने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। एक बदमाश तमंचा दिखाकर भाग निकला। दूसरे की जैकेट पकड़ी तो वो जैकेट उतारकर भाग गया। तीसरे बदमाश का स्वेटर हाथ में आया तो उसने भागते-भागते पूरे कपडे़ उतार दिए। मगर, चौथे बदमाश को विमल जैन ने गिरा लिया। इसके बाद आकाश ने भी उसे पकड़ लिया। दोनों ने मिलकर उसको कब्जे में ले लिया। पुलिस को फोन कर उसके हवाले कर दिया। एक बदमाश और पकड़ा
बताया गया है कि पुलिस ने पकडे़ गए बदमाश की निशानदेही पर एक और बदमाश को हिरासत में लिया है। उनके दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। कई दिनों से कर रहे रेकी
पकडे़ गए बदमाश ने बताया कि वो लंबे समय से रेकी कर रहे थे। उन्हें पता था कि रात को दुकान बंद करने के बाद व्यापारी कैश लेकर जाते हैं। ऐसे में उन्हें लूट की योजना बनाई थी। इससे पहले 11 दिसंबर को भी वो वारदात करने आए थे, लेकिन उस दिन भीड़ होने के चलते वो लौट गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *