आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कर फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक दिन पूर्व जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट के सब इंस्पेक्टर जफर खान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपी ने आजमगढ़ जिले से तीन और गोरखपुर से एक पासपोर्ट बनवाया है। इस मामले की जांच जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने सब इंस्पेक्टर जफर खान को सौंपी थी। सब इंस्पेक्टर की जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी प्रभु नाथ यादव ने 1996 से 2016 तक चार पासपोर्ट बनवा इसके साथ ही इस पासपोर्ट के सहारे बैंकाक और थाईलैंड की सैर भी कर चुका है। आरोपी द्वारा चार पासपोर्ट बनाए जाने की सूचना से पूरे जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसी के कान खड़े हो गए हैं। ऐसे में मामला सामने आते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रभुनाथ यादव के बारे में पुलिस को सूचना मिलेगी आरोपी लाटघाट बाजार के पास है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र, रौनापार थाना क्षेत्र, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के साथ ही गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र से पासपोर्ट बनवाया था। आरोपी ने अपने नाम और जन्मतिथि में भी फेरबदल कर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करने की कोशिश की। एसपी ग्रामीण बोले निरस्त कराया जाएगा पासपोर्ट इस बारे में जिले के एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति द्वारा चार पासपोर्ट बनवाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद इस मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सगड़ी और सब इंस्पेक्टर को सौंप गई थी। जांच में यह बात सच पाई गई जिसके बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी से पासपोर्ट जप्त करके उन्हें निरस्त करने के लिए भेजा जा रहा है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


