आगर पुलिस ने 33 लाख का MD ड्रग्स किया जब्त:आरोपी फैजान पठान गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

आगर मालवा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 33 लाख रुपए मूल्य की 330 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 19 जनवरी की रात मुखबिर से सूचना मिली थी। जानकारी के अनुसार, नुरानी नगर सुसनेर निवासी फैजान पठान आगर-सुसनेर रोड पर स्थित मां दुर्गा माताजी मंदिर, आमला के पास से अवैध एमडी ड्रग्स लेकर आगर की ओर जाने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का युवक पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक पारदर्शी पॉलीथीन में 330 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी फैजान पठान के खिलाफ थाना कोतवाली आगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस एमडी ड्रग्स के स्रोत, इसके नेटवर्क और परिवहन के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। आरोपी के पास था आई फोन गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान पठान (23 वर्ष) पुत्र अब्दुल मन्नान, निवासी नुरानी नगर, सुसनेर, जिला आगर मालवा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 330 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये है। इसके अलावा, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1.20 लाख रुपए बताई गई है। इनकी रही अहम भूमिका यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली आगर पुलिस द्वारा की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, सउनि कमल सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक सुनील पटेल, रुदेश मीणा, अजयपाल सिंह, गिरजा शंकर त्रिपाठी, बाबू बबेरिया, आरक्षक दीपक सोलंकी, मोहम्मद परवेज, विक्रम सूर्यवंशी, जितेन्द्र सिंह राजपूत, विजय दांगी, लखन जमलिया एवं महिला आरक्षक सोना भदौरिया की भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *