आगर मालवा जिला अभिभाषक संघ ने सोमवार दोपहर को जिला न्यायालय परिसर में मिडिएशन हाल के सामने शोकसभा का आयोजन किया। अभिभाषक शमीउल्ला कुरैशी ने बताया कि बार सदस्य अख्तर हसन के भाई अभिभाषक मुश्ताक हसन का गत दिवस निधन हो गया। वे अपनी बहन और अभिभाषक यूसुफ मिर्जा बड़ौद की माताजी अकीला के जनाजे में गए थे। कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आने से उनका भी निधन हो गया। अभिभाषक मुश्ताक हसन को दो मिनट का मौन रख संघ ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश रविंद्र सिंह कुशवाह, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू सहित न्यायाधीशगण और अभिभाषक गण मौजूद रहे।


