बुरहानपुर गॉट टैलेंट का फाइनल 29 दिसंबर को होगा:मशहूर बॉलीवुड कलाकार होंगे शामिल; कार्यक्रम में अंजना बारलेकर और प्रबुद्ध जाधव करेंगे शिरकत

बुरहानपुर सिंगिंग गॉट टैलेंट के फाइनल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से दो बॉलीवुड सिंगर आएंगे। इस संबंध में सशक्त पत्रकार समिति, सुरक्षेत्र ऑर्केस्ट्रा, बुरहानपुर म्यूजिक क्लब और गीत गाता चल संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक निजी होटल में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष और बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि गीत संगीत से जुड़े कलाकारों को बड़ा प्लेटफार्म मुहैया कराने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से बुरहानपुर सिंगिंग गॉट टैलेंट के फाइनल का आयोजन 29 दिसंबर (रविवार) को होने जा रहा हैं। जिसमें मुंबई से सुप्रसिद्ध बॉलीवुड के कलाकार शामिल होंगे। अंजना बार्लेकर के गीत को यूट्यूब पर 28 करोड़ से अधिक लोगों ने सुना और देखा है। अपने प्रसिद्ध गीत ‘हाई झुमका वाली पोर’ से उन्हें लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं, प्रबुद्ध जाधव के गीतों को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लाखों लोग पसंद करते हैं। 13 कलाकारों को फाइनल के लिए चुना गया उमेश जंगाले ने बताया कि सुरक्षेत्र ऑर्केस्ट्रा के अध्यक्ष पंकज उमाले ने पिछले 6 महीने में जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर गीत कलाकारों के ऑडिशन लिए थे। जिसके बाद 15 दिसंबर को सेमीफाइनल कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें 600 कलाकारों में से 13 कलाकारों को फाइनल के लिए चयनित किया गया। इन 13 कलाकारों में से फाइनल में फस्ट, सेकेंड और थर्ड विजेता कलाकारों का चयन किया गया जाएगा। जिन्हें पंकज उमाले के एल्बम में गाने गाने का मौका दिया जाएगा। अनहद आनंद ऑडिटोरियम में होगा फाइनल सुरक्षेत्र आर्केस्ट्रा के अध्यक्ष पंकज उमाले ने बताया कि सबसे बड़े ऑडिटोरियम अनहद आनंद ऑडिटोरियम में फाइनल आयोजन होगा। जिसमें मुंबई से अंजना बार्लेकर और प्रबुद्ध जाधव के साथ-साथ कुछ मेहमान सिंगर्स भी शिरकत करेंगे। पंकज उमाले ने बताया कि इस आयोजन में आने वाले ऑडियंस से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। एंट्री फ्री है। ऑडिटोरियम में 3000 लोगों के बैठने की कैपेसिटी है, इससे ज्यादा लोगों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान गीत गाता चल आर्केस्ट्रा के अध्यक्ष पराग शुक्ला, बुरहानपुर म्यूजिक क्लब के सचिव दिलीप कुमार मोरे, अमोल बोदडे़, जितेंद्र लोंढे, अनिल देवरे, लारेब एजाज मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *