आगर मालवा में मंगलवार को कलेक्टर प्रीति यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई हुई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 135 आवेदन आए। अपर कलेक्टर आर.पी. वर्मा और डिप्टी कलेक्टर प्रेम नारायण परमार सहित तहसीलदार और अन्य जिला अधिकारी भी मौजूद रहे। तत्काल समाधान के निर्देश दिए जनसुनवाई में कुछ मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को यह भी कहा कि आवेदनों का निपटारा गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित राहत मिल सके। आवेदन और समाधान के उदाहरण कृषि भूमि तक रास्ता खुलवाना: ग्राम ठीकरिया के निवासी सिद्धू ने अपनी कृषि भूमि तक पहुंचने का रास्ता अवैध रूप से बंद होने की शिकायत की। कलेक्टर ने तहसीलदार नलखेड़ा को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में यह रहे प्रमुख मुद्दे जनसुनवाई में भूमि विवाद, कृषि भूमि में रास्ते का विवाद, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), फसल बीमा क्लेम, लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित कई आवेदन आए।


