आगर मालवा के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर की दान पेटियां करीब 10 माह बाद खोली गईं। सोमवार को प्रशासन की मौजूदगी में एक मुख्य दान पेटी खोली गई, जिससे 12.35 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई। इसके बाद मंगलवार को मंदिर परिसर में रखी पांच अन्य दान पेटियों को खोला गया। देर शाम तक इन पेटियों से निकले नोटों की गिनती जारी रही, जिससे 8 लाख रुपए से अधिक की राशि मिलने की संभावना जताई जा रही है। नोटों की गिनती सुबह से देर शाम तक चली। बैंक मशीनों से हुई गिनती मंदिर प्रशासक ने बैंक अधिकारियों को बुलाकर नोटों की गिनती मशीनों से करवाई। तहसीलदार विजय कुमार सेनानी और नायब नजीर प्रीत मांडलिक की मौजूदगी में यह पूरी प्रक्रिया पूरी हुई। गिनती कार्य में 40 से अधिक कर्मचारी लगे रहे। मंदिर के विकास कार्यों में होगा उपयोग नायब नजीर प्रीत मांडलिक ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के खाते में लगभग एक करोड़ रुपए की राशि मौजूद है। शेष अन्य दान पेटियां भी जल्द खोली जाएंगी, जिनसे लाखों रुपए मिलने की संभावना है। प्राप्त राशि का उपयोग मंदिर के विकास कार्यों और कर्मचारियों के वेतन पर किया जाता है। बता दें कि, बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर जन-जन की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और हर साल दान में बड़ी रकम आती है।


