आगर मालवा जिला पंचायत उपचुनाव की तैयारी पूरी:29 दिसंबर को होगा मतदान; 87 बूथों पर 48,157 वोटर्स करेंगे मताधिकार का प्रयोग

आगर मालवा में जिला पंचायत वार्ड क्रमांक-1 के सदस्य पद के लिए होने वाले उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इस उपचुनाव में कुल 87 मतदान केंद्रों पर 48,157 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। रविवार दोपहर सुसनेर स्थित शासकीय आईटीआई कॉलेज में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में एसडीएम सर्वेश यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। आईटीआई कॉलेज परिसर से मतदान सामान का वितरण किया मतदान से एक दिन पहले रविवार को आईटीआई कॉलेज परिसर से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वार्ड क्रमांक-1 के अंतर्गत आने वाली 31 ग्राम पंचायतों के 87 मतदान केंद्रों के लिए लगभग 500 से अधिक मतदानकर्मियों को ईवीएम सहित आवश्यक सामग्री सौंपी गई। सामग्री प्राप्त करने के बाद मतदान दल अपने-अपने केंद्रों के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर एसडीएम सर्वेश यादव, तहसीलदार रामेश्वर दांगी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। इस उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें एक कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार, दो भाजपा से जुड़े प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। मतदान को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज है और अब सभी की निगाहें मतदान प्रक्रिया और उसके बाद आने वाले परिणामों पर टिकी हुई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *