आगर मालवा जिले में लघु उद्योग भारती आगर इकाई ने आज 20 दिसंबर शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय आगर में मुख्यमंत्री के नाम और जिला व्यापार- उद्योग केंद्र पर एमएसएमई मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन उद्योग से संबंधित समस्याओं के बारे बताया गया और अपनी मांग रखी गई जिनमें 1.शासन के छोटे बड़े उद्योगों पर फायर एनओसी की बाध्यता समाप्त करने । 2. शासन के दोहरा कर संधारण और प्रॉपर्टी टैक्स को समाप्त किए जाने। 3. उद्योग संवर्धन बोर्ड का गठन किया गया था जिसकी प्रति माह बैठक की जाए। 4. दुर्घटना संबंधित बीनएस 105 के स्थान पर बीनएस 106 किया जाना चाहिए। सहित अन्य मांगे शामिल है। इन मांगों का निराकरण 31 दिसंबर 2024 के पहले किए जाने की मांग करते हुए कहा कि निराकरण न होने की दशा में जनवरी 2025 के पहले सप्ताह में लघु उद्योग भारती की प्रदेश भर की इकाइयां भोपाल में धरना प्रदर्शन करेगी। ज्ञापन में राजेश अरोड़ा प्रदेश सचिव, ललित कोठारी अध्यक्ष, जेपी माहेश्वरी सचिव, जयेश जैन कोषाध्यक्ष, मुकेश जैन, नारायण भटोदरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


