इंदौर में ज्वॉइन बजरंग दल अभियान:पचास हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए हुई शौर्य संचालन सभा

बजरंग दल की शौर्य संचालन सभा में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने बजरंग दल के 50 हजार से अधिक नए कार्यकर्ताओं का ज्वॉइन बजरंग दल अभियान प्रारंभ किया । बजरंग दल के प्रवीण दरेकर एवं गन्नी चौकसे ने बताया कि शहर के अनेक हिस्सों में युवा बजरंग दल से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। वे देश-धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सक्रिय योगदान देना चाहते हैं। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर ज्वॉइन बजरंग दल अभियान का शुभारंभ विहिप प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव की उपस्थिति में रेडिसन स्क्वेयर पर शौर्य संचालन सभा में किया गया। शौर्य संचालन सभा को संबोधित करते हुए भार्गव ने कहा कि युवा पीढ़ी को कमजोर करने और नशे में डुबाने वालों को अब सावधान हो जाना चाहिए, क्योंकि अब उनके सामने बजरंग दल मैदान में है। अपने-अपने मकान, अपनी-अपनी दुकान, अपनी पढ़ाई के साथ हिंदुत्व और देश के लिए कमर कस लीजिए। जैसे ही आप कमर कसेंगे सारी दुनिया हिंदुत्व के झंडे के नीचे आ जाएगी। इस अवसर पर पिंकी खंडेलवाल , प्रवीण दरेकर, संतोष वर्मा, लक्की रघुवंशी, विकास गुप्ता, राजेश गौड़, अभिलाष कौशल, तन्नू शर्मा, कृष्ण वर्मा के साथ बड़ी संख्या में बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *