गृहमंत्री के बयान का कांग्रेस ने किया विरोध:शिवपुरी और करैरा में जुलूस निकालकर दिया धरना, इस्तीफे की मांग की

देश के गृहमंत्री अमित शाह के राज्यसभा में डाॅ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान का शिवपुरी में भी कांग्रेस ने विरोध किया। इसके तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय और करैरा में धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली गई। धरने के बाद निकाला मौन जुलूस केंद्रीय गृह मंत्री के बयान पर कांग्रेस ने शहर के फतेहपुर क्षेत्र के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने कहा कि जिस संविधान की बदौलत आज अमित शाह गृह मंत्री बनकर संसद तक पहुंचे हैं। उसी को लिखने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भाजपा संविधान को मानने को तैयार नहीं हैं, उसे बदलने के प्रयास में जुटी हैं। वहीं भाजपा ने ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर धक्का मुक्की का झूठा आरोप संसद में खड़े होकर लगाया हैं। बता दें कि, आज जिला मुख्यालय के डॉ. भीम राव अंबेडकर पार्क में कांग्रेस द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद हाथ में काली पट्टी बांधकर फतेहपुर चौराहा तक मौन जुलूस निकाला गया था। यहां कांग्रेसियों ने गृहमंत्री शाह से इस्तीफे की मांग की। करैरा में निकाला जुलूस, दिया धरना इसी तरह सैकड़ों कांग्रेसियों ने शुक्रवार को करैरा रेस्ट हाउस से सहायता केंद्र तक बाबा साहब का फोटो लेकर पैदल मार्च किया। उन्हाेंने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायता केंद्र पर बैठकर नारेबाजी की। यह रहे उपस्थित इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम रावत, पूर्व विधायक प्रगीलाल जाटव, बलराम यादव, सेवादल प्रदेश सचिव लाली बैदोरिया, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज लोधी, रामकृष्ण बघेल जनपद सदस्य, दीपक जाटव, राजा गुर्जर, मनोज लोधी, मुकेश लोधी, लयकराम पाल, लवकुश लोधी, यशपाल यादव, अरविंद बघेल शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *