आगर मालवा में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर:कृषि विशेषज्ञों ने रबी फसलों पर पाले की आशंका जताई; किसान चिंतित

आगर मालवा जिले में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। विजिबिलिटी घटकर मात्र 50 मीटर रह गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कई स्थानों पर चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर सावधानी से वाहन चलाने पड़े। यहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। अचानक बदला मौसम, कोहरे से ठिठुरन बढ़ी पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था और दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल रही थी। लेकिन, रविवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव आया और घने कोहरे के साथ ठिठुरन बढ़ गई। सुबह के समय वातावरण में नमी अधिक होने से ठंड का प्रभाव और तेज महसूस किया गया। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे और सुबह की सामान्य गतिविधियां भी प्रभावित हुईं। रविवार को छुट्‌टी होने के कारण स्कूल बंद रहे, जिससे छोटे बच्चों को कड़ाके की ठंड और कोहरे से राहत मिली। पेरेंट्स ने भी संतोष व्यक्त किया कि बच्चों को सुबह-सुबह कम विजिबिलिटी और ठंड में स्कूल नहीं जाना पड़ा। रबी फसलों पर पाले पड़ने की आशंका घने कोहरे और बढ़ती ठंड का असर किसानों के लिए चिंता का कारण बन रहा है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, यदि यह स्थिति बनी रहती है, तो रबी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से सब्जी, चना और गेहूं जैसी फसलों में पाले का खतरा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का असर बने रहने का अनुमान जताया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही, आमजन को भी ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *