आगर मालवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, ड्राइवर की मौत:घरेलू सामान लेकर कानड़ जा रहा था; संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

आगर मालवा के कानड़ मार्ग पर ग्राम बागरीखेड़ा के पास सोमवार शाम घरेलू सामान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ग्राम धंधेड़ा निवासी 32 वर्षीय आनंद, पिता ओंकारलाल की मौत हो गई। वह गंभीर घायल हो गए थे, अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। संतुलन बिगड़ने से हादसा आनंद सोमवार शाम को ट्रैक्टर में घरेलू सामान लेकर आनंद कानड़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनंद को जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *