आगर मालवा में तीन दिन से छाया कोहरा:विजिबिलिटी 20 मीटर, विशेषज्ञ बोले- कोहरे से रबी फसलों को नुकसान

आगर मालवा जिले में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा। रविवार सुबह के समय विजिबिलिटी घटकर मात्र 20 मीटर तक रह गई, जिससे आम जनजीवन और आवाजाही प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और चालकों को हेडलाइट जलाकर सावधानी से चलना पड़ा। जिले में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा और शीत लहर का प्रकोप जारी है। सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ कोहरे की घनी परत छा जाने से वातावरण में नमी और ठिठुरन महसूस की जा रही है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेषज्ञ का कहना- कोहरे से फसलों को नुकसान मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार कोहरे का बने रहना आने वाली फसलों के लिए हानिकारक हो सकता है। किसान अब मौसम के अगले बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि यह उनकी उपज को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जिले में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है। आगर मालवा में मौसम का यह अचानक बदला स्वरूप न केवल दैनिक गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है, बल्कि कृषि क्षेत्र के लिए भी चिंता का विषय बन गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *