आगर मालवा में पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम मोड़ी में एक फुटवियर दुकान पर कार्रवाई की। जीरापुर-सुसनेर मार्ग पर स्थित इस दुकान से अवैध रूप से बेची जा रही प्रतिबंधित चायना डोर जब्त की गई। पुलिस ने मौके से दुकान संचालक युवक को भी पकड़ा। 18 हजार रुपए का चाइनीज मांझा बरामद पकड़े गए युवक की पहचान तौफीक पिता पुरुखा गौरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से लगभग 18 हजार रुपए मूल्य का चायनीज मांझा बरामद किया। थाना प्रभारी केसर राजपूत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है। लगातार कार्रवाई की चेतावनी के बावजूद हो रही थी बिक्री पुलिस ने दुकान के प्रथम तल से बड़ी मात्रा में चायना डोर जब्त की। दरअसल, शासन की ओर से चायना डोर की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लगाया गया है। इसके उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की गई है। इसके बावजूद, मोड़ी में युवक प्रतिबंधित चायना डोर बेचते हुए पाया गया, जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।


