आगर मालवा में 175 लोगों के आखों की जांच:अग्रवाल धर्मशाला में 39 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन; ब्लड प्रेशर-शुगर टेस्ट भी हुआ

आगर मालवा में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर लगा। स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला (छावनी) में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे। शिविर के दौरान 39 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया है। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. तीरथ यादव और लायंस क्लब के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने बाहर से आए डॉक्टरों की टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। क्लब के पूर्व अध्यक्षों और सदस्यों ने बताया कि समाज सेवा के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। जांच के बाद बस से रवाना हुए मरीज शिविर में कुल 175 लोगों ने अपना नाम दर्ज कराया था। डॉक्टरों ने सभी की आंखों की बारीकी से जांच की और साथ ही ब्लड प्रेशर व शुगर टेस्ट भी किया। जिन 39 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उन्हें तुरंत अस्पताल की बस से ऑपरेशन के लिए रवाना कर दिया गया। अस्पताल की ओर से इन मरीजों के लिए ऑपरेशन, लेंस, चश्मा, दवाइयां और रहने-खाने की भी पूरी व्यवस्था निशुल्क की गई है। 15 फरवरी को होगी दोबारा जांच अस्पताल प्रशासन ने बताया कि ऑपरेशन पूरा होने के बाद सभी मरीजों को सुरक्षित वापस अग्रवाल धर्मशाला लाया जाएगा। इन मरीजों की आंखों की अगली जांच और फॉलोअप के लिए 15 फरवरी को फिर से आगर की इसी धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *