आग की चपेट में आई दो बच्चों की मां की इलाज के दौरान मौत

लुधियाना| गांव सुनेत की रहने वाली महिला भवानी की करीब दो महीने तक इलाज चलने के बाद मौत हो गई। भवानी फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती थी, जहां बीती रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार यह हादसा नवंबर महीने में हुआ था। भवानी अपने घर के बाहर आग ताप रही थी। इसी दौरान अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया था। वहां करीब दो महीने तक इलाज चलता रहा, लेकिन उसकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। आखिरकार बीती रात उसकी मौत हो गई। परिवार ने बताया कि भवानी के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। उसका पति काफी समय से लापता है। भवानी अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। अब महिला की मौत के बाद दोनों बच्चों की देखरेख दादी और बहन ही करेंगी। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *