गिरिडीह |बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बघरा निवासी बालदेव तुरी की 40 वर्षीय पत्नी रधिया देवी शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे आग तापने के दौरान गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के समय रधिया देवी घर लौटी थी और ठंड लगने के कारण बोरेसी में आग जलाकर ताप रही थी। इसी दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई, जिससे महिला तुरंत झुलस गई और चिल्लाने लगी।


