गिरिडीह में रंजीत महानगर और महेंद्र ग्रामीण जिलाध्यक्ष घोषित

भास्कर न्यूज | गिरिडीह भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक इतिहास में शुक्रवार को गिरिडीह में नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा जिला कार्यालय में औपचारिक घोषणा के साथ रंजीत राय को भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष और महेंद्र वर्मा को भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। एक साथ दो जिलाध्यक्षों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय में उत्सव का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जताई। चुनाव प्रभारी शशिभूषण भगत ने जला अध्यक्षों के नामो की घोषणा की। मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र राय भी मौजूद थे। घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। जुलूस भाजपा जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। यहां सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली और भगवान श्रीराम के समक्ष माथा टेककर संगठन की मजबूती और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।ा कएके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय, विशेष आमंत्रित सदस्य चुन्नुकांत, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रवक्ता विनय सिंह, िजला मंत्री शालिनी बैशखियार, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा कुमारी, रंजीत मरांडी, शिवपूजन राम, संजीत िसंह पप्पू, सिकंदर हेम्ब्रम, सुरेश मंडल, अनुसूचित जाति मोर्चा के िजला अध्यक्ष प्रकाश दास, अशोक उपाध्याय सहित कई बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *