आग से झुलसी वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत

दुमका| आग से झुलसी 70 साल की पुनीती देवी की रविवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। वह तीन माह से भर्ती थीं। पुनीती देवी शिकारीपाड़ा के खाडू़कदमा गांव की रहने वाली थीं। जनवरी के पहले सप्ताह में ठंड से बचने के लिए वह आग ताप रही थीं। तभी साड़ी में आग लग गई। चीख सुनकर घरवाले दौड़े। किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज चलता रहा, लेकिन हालत नहीं सुधरी। रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को कब्जे में लिया। परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम के शव सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *