कोयला ढुलाई के खिलाफ आंदोलन की तैयारी

भास्कर न्यूज | दुमका सिविल सोसायटी दुमका की बैठक रविवार को परिसदन भवन में हुई। अध्यक्षता राधेश्याम वर्मा ने की। बैठक में पूर्व की कार्यवाही पर चर्चा हुई। तय हुआ कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर हर साल की तरह इस बार भी सुबह 9 बजे अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। संध्या 5 बजे टीन बाजार चौक पर सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। बैठक में कोयला ढुलाई का मुद्दा भी उठा। बताया गया कि सिविल सोसाइठर ने कई बार प्रधानमंत्री, रेल मंत्री, पर्यावरण विभाग, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इसके बावजूद स्टेशन परिसर में कोयला ढुलाई जारी है। इससे आम लोग, छात्र और रेलवे कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं। सोसायटी ने कहा कि सरकार और प्रशासन चुप हैं। सांसद और विधायक ने भी इस मुद्दे को संसद या विधानसभा में नहीं उठाया। सवाल उठाया गया कि जनप्रतिनिधि चुप क्यों हैं, जबकि लोग गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पहले लोग स्टेशन परिसर में टहलने जाते थे। अब वहां कुछ देर रुकना भी मुश्किल हो गया है। सिविल सोसायटी ने तय किया कि अब निर्णायक कदम उठाया जाएगा। जन जागरूकता अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा 20 अप्रैल को होने वाली अगली बैठक में तय होगी। बैठक में सचिव संदीप कुमार जय बमबम, संयुक्त सचिव अखिलेश झा, कार्यकारिणी सदस्य रामाकांत साह, लक्ष्मी नारायण साह और अधिवक्ता संजीव कुमार दास मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *