आचार्य श्री महाश्रमण कल पहुंचेंगे डीडवाना:प्रवास की तैयारियां हुई तेज, भव्य स्वागत के लिए सजावट शुरू

जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के डीडवाना प्रवास की तैयारियां तेज हो गई हैं।
आचार्य श्री 2 फरवरी सोमवार को डीडवाना पहुंचेंगे। उनके एक दिवसीय प्रवास और स्वागत समारोह को भव्य रूप देने के लिए शहर में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। जैन समाज सहित सर्व समाज के लोग इस प्रवास को यादगार बनाने में जुटे है। आचार्य महाश्रमण प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद चोपड़ा ने बताया कि आचार्य श्री 2 फरवरी को सुबह कोलिया से विहार कर डीडवाना पहुंचेंगे। उनका विहार मार्ग कलेक्ट्रेट, जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नागौर रोड पुलिया, दीनदयाल सर्किल, फव्वारा सर्किल, बस स्टैंड, नागौरी गेट, चौखंडिया भैरूंजी मंदिर, घोड़ावतों का चौक और अजमेरी गेट होते हुए प्रवचन व प्रवास स्थल अग्रवाल भवन तक रहेगा। कई स्कूलों के बच्चे करेंगे स्वागत सत्कार
आचार्य श्री का स्वागत जैन समाज के साथ-साथ सर्व समाज के नागरिकों द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर पूजा इंटरनेशनल स्कूल, जीसीजे स्कूल, बीआरएम स्कूल, ड्रीम हाई स्कूल, विद्याश्री स्कूल, ऑरनेट क्लासेज, बांगड़ राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय, श्री बांगड़ महिला महाविद्यालय, पोल स्टार द स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं विशेष भूमिका निभाएंगे। 50 भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे
विद्यार्थी विचित्र वेशभूषा, रंगोली, स्केटिंग प्रदर्शन, वंदना और जयघोष के माध्यम से आचार्य श्री का अभिनंदन करेंगे। शहर को स्वागत के लिए सजाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। जैन समाज द्वारा डीडवाना को होर्डिंग, झंडियों और तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है। आचार्य श्री के पूरे विहार मार्ग पर लगभग 50 भव्य स्वागत द्वार बनाए जाएंगे, जिससे पूरा शहर धार्मिक और उत्सवमय वातावरण में रंगा नजर आएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *