आचार संहिता उल्लंघन मामले में जवाब देने के लिए हेमंत सोरेन को मिला समय

रांची | झारखंड हाइकोर्ट में गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट याचिका पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से समय देने का आग्रह किया गया। सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए अदालत ने समय दे दिया। साथ ही, मामले में पूर्व में पारित अंतरिम आदेश (स्टे) को बरकरार रखा। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह के बाद निर्धारित की। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दाखिल की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *